मुरादाबाद , कटघर के पीतल नगरी इलाके में मंगलवार अपराहन सरेसआम बेरहमी एक युवक का क़त्ल कर दिया गया । उसे दुकान में बंद कर चाकुओ से गोदा गया ।
कातिल को पुलिस ने मौके से खून से चाकू समेत गिरफ्तार कर लिया ।
कातिल युवक ने पत्नी से नजदीकी रिश्ते बनाने पर दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया ।
पीतल नगरी निवासी अमित वर्मा (25) एक पीतल नगरी फर्म में काम करता था । मगलवार अपराहन ढाई बजे अमित की बिलारी के सहसपुर इलाके के रुस्तम नगर गाँव निवासी मिथुन शर्मा से कहासुनी हो गयी अ दोनों का आमना -सामना पीतल नगरी गेट के पास स्थित फोटो स्टूडियो वाली गली में हुआ । विवाद बढा तो मिथुन ने चाकू निकाल लिया । अमित जान बचाकर भागा । लगभग डेढ़ सो किलो मीटर दूर जाकर अमित मोहल्ले के ही लहीक की दूकान में घुस गया । पीछा करते हुए मिथुन भी आ गया ।
मिथुन ने चाकू से वार किया तो अमित दुकान में ही गिर गया । खून के प्यासे मिथुन ने अमित के पेट ,गर्दन ,सीने ,चेहरे ,सिर ,हाथ ,जांघ पर चाकू से वार दर्जनों वार किये । उसी दौरान लहीक ने दुकान बहार से बंद कर दी । सीओ कटघर केके दीक्षित और इन्स्पेक्टर अनिल सिंह यादव भी फ़ोर्स के साथ पहुच गए । दूकान का शटर उठाया तो मिथुन चाक़ू लेकर दूकान में ही था । पुलिस ने मिथुन को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया ।
No comments:
Post a Comment