click here
click here
click here
click here

traval guru

click here
click here

Wednesday, 19 September 2012


BJP, SP, जेडीयू ने किया ट्रेनों का चक्का जाम 


नई दिल्ली।  घर से बाहर जरा संभलकर निकलें। 
आज भारत बंद है,
 
 डीजल, रसोई गैस और रिटेल में एफडीआई के विरोध में बीजेपी, लेफ्ट और समाजवादी पार्टी ने अलग-अलग आज बंद का आह्वान किया है। यूपीए में शामिल डीएमके ने भी बंद का समर्थन किया है।
 


दिल्ली में बीजेपी ने बंद का आह्वान किया है। देश की राजधानी में बीजेपी जगह-जगह सड़क पर प्रदर्शन करेगी। बीजेपी के साथ ही ऑल इंडिया ट्रेडर्स यूनियन, तमाम व्यापारिक संगठन व ऑटो और टैक्सी यूनियन भी बंद को समर्थन दे रही हैं। दिन निकलने के साथ बंद का असर दिख सकता है। बीजेपी की आज दिल्ली के तमाम इलाकों में सड़कों को जाम कर पुतला फूंकने की तैयारी है।



वाराणसी में ठीक से सुबह भी नहीं हुई थी जब समाजवादी और बीजेपी के कार्यकर्ता स्टेशन पर आकर ट्रेन रोकने लगे। यहां काफी देर तक कार्यकर्ता स्टेशन पर जमे रहे। वहीं, इलाहाबाद में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सुबह से ही रेल रोक कर सरकारी की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। रेल रोके जाने की वजह से मुंबई-हावड़ा रेल रूट पर असर पड़ा है।
मथुरा में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने लोकल ट्रेन को कई देर तक रोके रखा और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी भी की।

समूचे उत्तर प्रदेश में सत्ताधारी समाजवादी पार्टी बंद को सफल बनाने में जुटी हुई है। जगह जगह पर एसपी और बीएसपी कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन देखा जा सकता है। जौनपुर, बांदा, बुंदेलखंड, मथुरा, इलाहाबाद, वाराणसी समेत कई जगहों पर ट्रेनें रोकी गईं हैं। राज्य सरकार की तरफ से सिर्फ तोड़फोड़ औप पत्थरबाजी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए फोर्स लगाई गई है। राज्यभर के निजी और सरकारी स्कूल किसी भी तरह के बंद से प्रभावित नहीं है।


जहानाबाद में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने गंगा-दामोदर एक्सप्रेस को रोक दिया। पटना में ही राजेंद्र नगर टर्मिनल पर जेडीयू के छात्र कार्यकर्ताओं ने मालदा एक्सप्रेस को रोक दिया।



बिहार के जहानाबाद में ट्रेन रोकी गई तो पटना में भी कार्यकर्ता रेल ट्रैक पर बैठ गए। सुबह होते ही एनडीए के कार्यकर्ता रेल ट्रैक पर उतरे। दिल्ली हावड़ा रेल रूट पटना में ठप हो चुका है। पटना जंक्शन पर तीन ट्रेनें रोकी गई हैं वहीं, राजेंद्र नगर स्टेशन में तीन ट्रेनों को जेडीयू कार्यकर्ताओं ने रोक रखा है।

पटनाः एफडीआई, डीजल, और गैस सिलेंडर पर सरकार के फैसले के खिलाफ आज विपक्षी पार्टियों का भारत बंद है। पटना में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की और जबरदस्ती दुकानें बंद करवाईं। बीजेपी कार्यकर्ता यहां खुलेआम स्टेशनों पर स्टॉलों पर रखी किताबें और अखबार उड़ाते देखे गए। सत्ताधारी बीजेपी और जेडीयू एक साथ भारत बंद को सफल कराने की मुहिम में जुट गए।
मुंबई में डीजल के दाम पांच रुपए बढ़ने के विरोध में ट्रांसपोर्टर्स भी भारत बंद में शामिल हो गए हैं। पूरे महाराष्ट्र में ट्रांसपोर्टर्स इस बंद के समर्थन में हैं जिससे राज्यभर में देर रात से ही ट्रकों की लंबी कतारें देखी गईं। बंद का समर्थन करते हुए ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने बीती रात से ही एक दिन की टोकन हड़ताल करने का फैसला किया है।

No comments:

Post a Comment