click here
click here
click here
click here

traval guru

click here
click here

Monday, 24 September 2012

आज जेल से रिहा होंगी नूपुर तलवार

 आरुषि-हेमराज मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 25 जुलाई को जेल में बंद नूपुर तलवार जेल से रिहा हो सकती हैं। 17 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने नूपुर की जमानत मंजूर कर ली थी और 25 सितम्बर को जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए थे।



आरुषि-हेमराज मर्डर केस लोगों के लिए भले ही मिस्ट्री बना हुआ हो, लेकिन आरुषि की मां नूपुर तलवार इस पर से पर्दा उठाएंगी। जेल में बंद नूपुर इस डबल मर्डर केस पर एक किताब लिख रही हैं, जो एक तिहाई पूरी हो चुकी है।
हालांकि कोर्ट से इजाजत नहीं मिलने से वह अपनी किताब पूरी नहीं कर पाई। लेकिन जैसे ही वह जेल से बाहर होंगी, इसे पूरा करेंगी और लोगों को इस किताब के जरिये इसका सच बतायेंगी।

 
जेल में बंद रहते हुए वह सामान्य बंदियों की तरह रही,वहां उन्होंने दूसरी महिला बंदियों की हर तरह से मदद भी की। अब वह जेल में आरुषि केयर सेन्टर खोलना चाहती है, जिसकी अनुमति जेल प्रशासन से मांगी है।
इसके लिए शासन को जेल प्रशासन ने प्रस्ताव भेजा है। जेल में रहकर आरुषि मर्डर केस पर लिख रही किताब जो एक तिहाई पूरी हो चुकी है,उसे बाहर आकर ही पूरा करेंगी।


No comments:

Post a Comment