click here
click here
click here
click here

traval guru

click here
click here

Friday, 21 September 2012

रेल मंत्रालय अपने पास रखेगी सरकार

 रेल मंत्रालय को अपने पास रखने का मन बना चुकी कांग्रेस इसको किसी तेजतर्रार नेता को सुपुर्द कर सकती है। स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद की वैसे तो सरकार से संगठन में जाने की चर्चा थी, लेकिन यह बड़ा मंत्रालय उनको दिया जा सकता है। आजाद के अलावा ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश का नाम भी रेलवे के लिए विचार में है।

ममता बनर्जी और कांग्रेस में सुलह की संभावना खत्म होने के बाद केंद्र में तृणमूल कांग्रेस के छह मंत्री आज तीन बजे प्रधानमंत्री को इस्तीफा सौंप देंगे। जाहिर है ममता के 19 सांसदों के समर्थन के बिना सरकार अधूरी रह जाएगी , लेकिन कांग्रेस के नेता दावा कर रहे हैं कि सरकार को कोई खतरा नहीं है।

यूपीए में पहले से ही आधा दर्जन मंत्रालय खाली पड़े हुए हैं। अब ममता के छह मंत्रियों के इस्तीफे के बाद एक दर्जन पद खाली हो जाएंगे। इसके अलावा कई मंत्रियों के विभागों को बदलना है तो कुछ को संगठन में भी भेजे जाने की पूरी संभावना है। मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारियों के बीच सरकार ने अपने कैबिनेट मंत्रियों के विदेश दौरे भी रद कर दिए हैं।

No comments:

Post a Comment